
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कर्णपुरा पंचायत के आस्था में स्थित भोजदाहा उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय में बेंगाबाद एकता मंच की पहल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पौधारोपण और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। शिविर में लगभग छह सौ मरीजों का इलाज किया गया और मरीजों को निःशुल्क में आवश्यक दवा दी गई। मरीजों के इलाज के लिए जेनरल फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग, दांत, कान, नाक, गला एवं शिशु रोग, रक्त जांच के लिए अलग अलग स्टॉल लगाए गए थे।
स्टॉल में संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें जरूरतमंद दवा भी दी गई। इस अवसर पर मर्सी अस्पताल के सीईओ डॉ परमहंस मिश्रा ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से गांव के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना शिविर का मुख्य लक्ष्य है। इसके पूर्व में भी गांव-गांव में एसोसिएशन द्वारा शिविर लगाकर मरीजों की मुफ्त में जांच कर उनके बीच आवश्यक दवा भी दी जाती रही है। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आस्था में शिविर का आयोजन किया गया और मरीजों के संबंधित चिकित्सिकों द्वारा मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी गई। मौके पर एकता मंच के खुर्शीद अनवर हादी, अधिवक्ता नेयाज अहमद के अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रियाज अहमद, डॉ रितेश कुमार, डॉ एस के डोकानिया, डॉ नीरज डोकानिया, डॉ नूतन लाल, डॉ मनीषा जालान, डॉ उत्तम कुमार जालान, डॉ परमहंस मिश्रा डॉ श्रवण कुमार, डॉ राहुल, डॉ इंतेखाब आलम, डॉ एस के तरवे, डॉ अमित, डॉ वैशाली भारती, डॉ रेखा झा सहित कई अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे जबकि स्थानीय लोगों की शिविर में अहम योगदान था।
|