search

मथुरा में अचानक कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, एक महिला की मृत्यु; 11 घायल

deltin33 2025-10-4 01:36:36 views 1284
  अचानक कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, एक महिला की मृत्यु, 11 घायल





जागरण संवाददाता, वृंदावन। हाथरस में बेटी के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे परिवार का टेंपो अचानक कुत्ता सामने आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में परिवार की एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां निवासी 55 वर्षीय मीना देवी की बेटी सुमन हाथरस के मुहल्ला महादेव कालोनी में रहती हैं। उनके यहां गुरुवार को गृह प्रवेश की दावत थी। इसमें मीना देवी अपने परिवार की मोना देवी एवं पड़ोसी आदि के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। देर शाम सभी लोग टेंपो से अपने घर लौट रहे थे।



टेंपो में मीना के परिवार व पड़ोसियों समेत 12 लोग सवार थे। देर शाम करीब सात बजे पानीगांव मार्ग स्थित डहरूआ मोड़ के समीप अचानक टेंपो के सामने कुत्ता आ गया।

कुत्ता को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। मीना व मोना देवी को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। मीना देवी की हालत गंभीर होने पर आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात 11.30 बजे मीना देवी की मृत्यु हो गई। वहीं मोना देवी की भी हालत गंभीर बताई गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521