search

Himachal Weather: कल भारी हिमपात और वर्षा की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ की बढ़ेगी सक्रियता; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

LHC0088 2026-1-26 19:56:31 views 849
  

Himachal Weather: आज भारी हिमपात और वर्षा की चेतावनी। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 26 की रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी, जिसका प्रभाव 28 जनवरी तक रहेगी। 27 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा और हिमपात की संभावना जताई है।

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों और उनसे सटे मध्य पर्वतीय इलाकों में पर्यटन स्थलों नालदेहरा, मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलांग वैली में 27 जनवरी को हिमपात की संभावना जताई है। राज्य के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने से शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।

27 जनवरी को चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज आंधी के कारण कमजोर व अस्थायी ढांचों को आंशिक नुकसान हो सकता है। सड़कों में बर्फ ओर पानी के जमने के कारण फिसलन भरी सड़कों के कारण वाहनों के फिसलने व यातायात जाम की आशंका जताई है।

आवश्यक सेवाओं व खुले में होने वाले कार्यों में अस्थायी बाधा बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान की संभावना है। सोमवार को शिमला सहित प्रदेश में धूप खिली रही और दोपहर बाद बादल छा गए। समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। हिमपात के कारण ठंडक बढ़ी हुई है।
ये जारी की है सलाह व एडवाइजरी

  • हाड़ी व पर्यटन क्षेत्रों में यात्रा से पहले ताजा मौसम अपडेट देखें।
  • 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी।
  • रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • तेज हवा, बिजली व ओलावृष्टि के दौरान खुले स्थानों में न रहें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126