LHC0088 • Yesterday 18:27 • views 549
संवाद सूत्र, सम्मनपुर। प्राथमिक विद्यालय कहरा सुलेमपुर की स्थापना सात दशक पहले दान की भूमि में हुई थी। तब से लेकर आज तक यहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। विद्यालय पहुंचने में नौनिहालों के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में मुश्किल और बढ़ जाती थी। वहीं नौनिहालों के साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।
दैनिक जागरण की पहल पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार को उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक किया।
यहां वागीश मिश्रा ने संयुक्त बाग के एक किनारे से रास्ता निकालने का प्रस्ताव रखा। जिस पर अन्य हिस्सेदारों ने भी अपनी सहमति दे दी। ग्रामीणों की सहयोग को एसडीएम ने खूब सराहा और प्रस्ताव मान लिया।
सात दशक बाद स्कूल को रास्ता मिलने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। प्रधान प्रतिनिधि राजित राम ने बताया कि 26 जनवरी के शुभ अवसर पर रास्ता निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। |
|