search

छैंया-छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने पर थिरकीं मलाइका अरोड़ा, मंच पर अर्जुन कपूर से बनाए रखी दूरी

cy520520 2026-1-26 16:26:51 views 1253
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। फिल्म अभिनेता अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर से करीबियत को लेकर चर्चाओं में आई अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रविवार को मेरठ में एक रिंग सेरेमनी में सेलिब्रिटी परफॉर्मर के रूप मेें शामिल हुई। यहां उनके साथ अर्जुन कपूर भी आए लेकिन मंच पर दोनों ने दूरी बनाए रखी।

मलाइका अरोड़ा ने अपने लोकप्रिय गीत \“\“ मुन्नी बदनाम \“\“ पर शानदार नृत्य किया। लाल रंग के चमकीले लहंगे में सजी मलाइका ने चेहरे पर नकाब डाले फिल्मी अंदाज में एंट्री की और फिर गाने की धुन पर थिरकते हुए कदम बढ़ाए। मेहमानों ने तालियों से उनका स्वागत किया। मलाइका की शानदार डांस के बाद अर्जुन कपूर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें- UGC बिल के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य मामले में भी कही ये बात

मौका था भाजपा के वरिष्ठ नेता व वृंदावन एंक्लेव निवासी संजीव गुप्ता के पुत्र वासु व तांबे के उत्पाद तैयार करनी वाली उत्पाद सागा स्टील्स कपंनी मुरादाबाद के मालिक सौरभ मित्तल की पुत्री सुभाषी मित्तल की रिंग सेरेमनी का। दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित रेगिस में आयोजित इस समारोह में अर्जुन कपूर व मलाइका के अलावा अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

खूब थिरके अर्जुन कपूर  

अपने दमदार डांस मूव्स और आइटम सान्ग्स के लिए विख्यात मलाइका अरोड़ा ने फिल्म दिल से छैंया छैंया, फिल्म दबंग के मुन्नी बदनाम हुई, फिल्म हाउसफुल के अनारकली डिस्को चली, फिल्म धूम-3 के कामिली, हस्न है सुहाना, गोरिया चुरा ना मेरा जिया, बैरी पिया-गानों पर प्रस्तुति दी। डांसिंग स्टाइल और ग्लैमरस लुक की लोगों ने जमकर सराहना की। नेहा धूपिया ने तन में जलन कुछ ऐसी हो गई गाने पर डांस प्रस्तुत किया। अर्जुन कपूर भी बालीवुड के कई गानों पर खूब थिरके।

बोले अर्जुन, मेरे पिता का मेरठ से रहा है जुड़ाव

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने खुशनुमा और मस्त अंदाज़ में कहा कि वह गाजियाबाद व नोएडा तक तो कई बार आए पर मेरठ नहीं। हालांकि, मेरठ से पिता का जुड़ाव रहा है। बहुत बेहतर शहर है। मौका मिला तो फिर आउंगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725