search
 Forgot password?
 Register now
search

Bank Holiday: 26 जनवरी के अलावा इस राज्य में कल भी बैंक रहेंगे बंद, लेकिन ऐसा क्यों?

Chikheang 3 hour(s) ago views 438
  



नई दिल्ली। आज के दिन गणतंत्र दिवस होने के कारण देशभर में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद है। इसके साथ ही सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक भी क्लोज है। हालांकि कल यानी 27 जनवरी से सभी जगह स्कूल, कॉलेज और दफ्तर खुल जाएंगे। इसके साथ ही बैंक भी सामान्य तौर पर काम करेंगे। लेकिन एक ऐसा राज्य भी है, जहां बैंक 27 जनवरी को भी बंद रहने वाले हैं।  
इस राज्य में 27 जनवरी को भी होंगे बैंक बंद

दरअसल, बिहार में 27 जनवरी को भी सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं। क्योंकि इस दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल करने वाले हैं। इस हड़ताल के जरिए बैंक कर्मचारियों 5 दिन वर्किंग डे की मांग रखेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और अन्य भी कई मांग है, जिसे वे हड़ताल के जरिए उठाना चाहते हैं।  
आने वाले समय कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
15 फरवरी 2026महाशिवरात्रि
4 मार्च 2026होली
21 मार्च 2026ईद उल फितर
31 मार्च 2026महाविर जयंती
3 अप्रैल 2026गुड फ्राइडे
1 मईबुद्ध पूर्णिमा
27 मईबकरा ईद
26 जूनमोहर्रम
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस
25 अगस्तईद-ए-मिलाद
4 सितंबरजन्माष्टमी
2 अक्टूबरमहात्मा जयंती
20 अक्टूबरदशहरा
8 नवंबर 2025दिवाली
24 नवंबर 2026गुरू नानक जयंती
25 दिसंबर 2026क्रिसमस

बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं अपना जरूरी काम?

अगर आपके राज्य में किसी दिन बैंक क्लोज रहते हैं, लेकिन आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। तो इसे घर बैठे ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।

आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन की सहायता से बैंक से जुड़े कई जरूरी काम कर सकते हैं। जैसे कैश निकालना, मनी ट्रांसफर करना इत्यादि काम कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर पाएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157929

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com