search
 Forgot password?
 Register now
search

गणतंत्र द‍िवस 2026 : मंत्री लेशी स‍िंह ने मधेपुरा के स्‍वतंत्रता सेनान‍ियों को क‍िया याद, बीएन मंडल स्टेडियम में झंडोत्तोलन करते हुए कह दी यह बड़ी बात

cy520520 3 hour(s) ago views 932
  

Republic Day 2026:  



संवाद सहयोगी, मधेपुरा। Republic Day 2026: मधेपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम बीएन मंडल स्टेडियम में हुआ। जहां सुबह बजे नौ बजे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने झंडोत्तोलन किया। प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्र अपना 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से बना रहा है।

इस अवसर पर जिले के बीएन मंडल स्टेडियम में झंडोत्तोलन करते हुए मुझे अपार खुशी हो रही है। इस अवसर पर मधेपुरा जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करती हूं। मधेपुरा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, भूपेंद्र नारायण मंडल, शिव नंदन प्रसाद मंडल, कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, शाहिद वाजा साह एवं चूल्हाय यादव जैसे देशभक्त एवं महापुरुषों की कर्मभूमि रही है।
मधेपुरा के सर्वांगीण विकास में निरंतर जारी रहेगी सभी लोगों की सहभागिता

प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि शांति की सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मधेपुरा के सर्वांगीण विकास में सभी लोगों की सहभागिता निरंतर जारी रहेगी। गणतंत्र दिवस को सही मायने में आत्मसात करने की आवश्यकता है। यह अपने साथ जिम्मेदारियां भी लाती है। साथ ही अपने कर्तव्यों का भी बोध कराती है।

  

लहराता हुआ तिरंगा रोम रोम में जोश एवं गौरव की अनुभूति करा रही है। हम सब मिलकर सुंदर एवं खुशहाल मधेपुरा बनाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। मधेपुरा को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए हम सभी संकल्पित है। इस कार्य में सभी का योगदान अविश्मरणीय है। शिक्षा के क्षेत्र में मधेपुरा का गौरवशाली इतिहास रहा है।
आम जनता तक सीधे पहुंच रहा है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार एवं मधेपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूकर देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है। मधेपुरा निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

  

झंडोत्तोलन से पूर्व प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी कृष्णकांत यादव के चरण स्पर्श कर उन्हें नमन किया व सम्मानित किया। मौके पर सिंहेश्वर विधायक डा. रमेश ऋषिदेव, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, उप विकाश आयुक्त अनिल बसाक समेत जिले के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव एवं संगीत शिक्षिका शशिप्रभा जायसवाल ने किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153653

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com