search

वेद व‍िद्यापीठ गुरुधाम बौंसी : लाहिड़ी बाबा के वार्षिकोत्सव पर दरिद्रनारायण की हुई सेवा, श‍िष्‍यों ने कहा अद्भुत उत्‍सव

LHC0088 2026-1-26 00:25:56 views 1119
  

वेद व‍िद्यापीठ गुरुधाम में वेद पाठ करते बाल ब्रह्मचारी।



संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। वेद व‍िद्यापीठ गुरुधाम आश्रम में आयोजित वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को योग प्रवर्तक श्यामा चरण लाहिड़ी बाबा का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर भजन और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। गुरुदेव लाहिड़ी बाबा की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की गई।

पंडित गंगाधर मिश्र के नेतृत्व में विद्वान पंडितों की टीम ने दो घंटे से अधिक समय तक विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। गुरु महाराज को 11 परातों में 56 भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत अल सुबह तीन बजे गणेश सहस्त्रनाम पाठ से हुई। इसके बाद ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंगलगान प्रस्तुत किया।

  • गुरुधाम आश्रम में लाहिड़ी बाबा का वार्षिकोत्सव पर हुआ दरिद्रनारायण का भोज
  • भजनों, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठानों से भक्तिमय हुआ वातावरण


गुरु भाई-बहनों द्वारा मंगल आरती और भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ‘हे गुरुवर…’ भजन ने विशेष आकर्षण बटोरा। धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में डॉ. विश्वंभर मिश्र वागीश ने गीता पाठ किया। ‘मातृ छाया’ परिसर में तथा मुख्य मंदिर में अलग-अलग पूजा संपन्न हुई।

दोपहर में महाप्रसाद वितरण के बाद गीता और रामायण पाठ हुआ। शाम को शिव महिम्न स्तोत्र, प्रवचन और भजनों की प्रस्तुति दी गई। वार्षिकोत्सव में डीएम नवदीप शुक्ला सहित दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल हुए। तीसरे दिन दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन होगा।

गुरुधाम में आयोज‍ित कार्यक्रम में काफी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। देश-व‍िदेश के हजारों श्रद्धालुओं यहां पहुंंचे हैं। सभी श‍िष्‍य मि‍लकर सेवा कार्य  रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम क‍िए गए हैं। रोज भंडारा होता है, ज‍िसमें हजारों लोग भोजन कर रहे हैं। बाल ब्रह्मचारी के वैद‍िक मंत्रोच्‍चार के साथ सभी कार्यक्रम संपाद‍ित हो रहे हैं। काफी संख्‍या में लोगों ने गुरुदेव प्रभात कुमार सान्‍याल से आशीर्वाद लि‍या। सभी ने गुरुदेव की पूजा अर्चना की। इस दौरान कई लोगों ने उनके दीक्षा ली
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126