search

सरिता प्रकाश हत्याकांड में स्कॉर्पियो मालिक दरोगा संतोष रजक समेत दो गिरफ्तार, SIT ने की कार्रवाई

cy520520 2026-1-25 23:56:24 views 1263
  



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के करताहा बुजुर्ग की नवविवाहिता सरिता प्रकाश की हत्या कर एक दरोगा के स्कॉर्पियो से बीते 17 जनवरी की मध्य रात्रि सोनपुर हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार में महिला के दरवाजे पर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो मलिक दरोग़ा संतोष रजक समेत दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त जानकारी सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। बताया गया कि महिला के शव फेंके जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा कांड का अनुसंधान किया जा रहा था।

इसी क्रम में अप्राथमिकी आरोपी वाहन मालिक एवं एक प्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दरोगा संतोष रजक को मुजफ्फरपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं घटना के मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार की भाभी सविता देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह कांड स्पीडी ट्रायल के लिये भी चिन्हित किया गया है।

माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के दौरान प्रत्येक अभियुक्त पर उनकी पृथक भूमिका और साक्ष्य के अनुसार आरोप गठन किया जाना संभाव्य है। SIT द्वारा कांड का अनवरत अनुसंधान किया जा रहा है। शेष बचे 03 प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
21 जनवरी को भैसूर समेत तीन को किया गया था गिरफ्तार

गोरतलब हो कि बीते 21 जनवरी को अलग अलग जगह पर छापेमारी कर भैसूर सहित तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

उक्त जानकारी सोनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतीश कुमार ने दी। उन्होंने कहा सरिता प्रकाश हत्याकांड के मामले में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर करताहा बुजुर्ग निवासी जीतन सिंह, उसके पुत्र प्रिंस कुमार एवं राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वैशाली मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिला में छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में जीतन सिंह सहित तीनों व्यक्ति शामिल हैं। गिरफ्तार किया गया प्रिंस कुमार ने स्कॉर्पियो से नवविवाहिता का शव उतारकर नीचे फेंका था।

वहीं राकेश कुमार स्कॉर्पियो की पिछले सीट पर बैठा हुआ था। पुलिस गिरफ्तार किया गया आरोपी से गण पूछताछ के पश्चात बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।
17 जनवरी की मध्य रात्रि नवविवाहिता का स्कॉर्पियो से उसके दरवाजे पर फेंका गया था शव

गोरतलब हो कि बीते 17 जनवरी की मध्य रात्रि सोनपुर के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार स्थित एक व्यक्ति के दरवाजे पर उसकी बेटी का शव फेंका हुआ है। शव की पहचान स्थानीय जयप्रकाश महतो की 28 वर्ष से पुत्री सरिता प्रकाश के रूप में हुई।

इंटरनेट मीडिया पर स्कॉर्पियो से शव फेंकने का विडियो प्रसारित हुआ। इस मामले में जय प्रकाश महतो ने करताहा बुजुर्ग निवासी लड़की के पति सत्येंद्र कुमार,भैसूर जीतन सिंह सहित पांच नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। बीते दिनों डीआईजी नीलेश कुमार सोनपुर के चिड़िया बाजार पहुंचकर सरिता प्रकाश के परिवार वालों से मुलाकात दुर्घटना की जानकारी ली।
दरोगा के ससुराल से बरामद किया गया था स्कॉर्पियो

बीते दिनों सदर एसडीपीओ टू गोपाल मंडल के नेतृत्व में करताहा थाना की पुलिस ने जलालपुर गांव दरोगा संतोष रजक के ससुर के दरवाजे पर से स्कॉर्पियो बरामद किया।

सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने स्कॉर्पियो से खून के धब्बे और बाल बरामद किया।‌ बरामद स्कॉर्पियो दरोगा संतोष रजक की बताई गई है। जो पानापुर कांटी थाना में पदस्थापित है। पुलिस दरोगा की भूमिका की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725