search

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति पदक सम्मान, जारी हुआ नोटिफिकेशन

LHC0088 2026-1-25 23:56:27 views 923
  

सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को राष्ट्रपति पदक मिलेगा। 77वें गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले पदक व सेवा मंडल को लेकर गृह मंत्रालय ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार झारखंड से इकलौते व रेलवे से मात्र तीन कर्मचारियों हैं जिन्हें राष्ट्रपति पदक का सम्मान मिलने वाला है।  

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सिविल डिफेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय व विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक का सम्मान दिया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के इतिहास में यह पहला अवसर है जब चक्रधरपुर मंडल से किसी सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति अवार्ड मिलेगा।

यह पुरस्कार कर्तव्य के प्रति असाधारण निष्ठा, अनुशासन, सेवा भावना और संकट की घड़ी में उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया जाता है।

संतोष कुमार ने अपने लंबे सेवाकाल में रेल सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इससे पहले उन्हें वर्ष 2025 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पदक, दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (2024) गार्डन रीच, वर्ष 2022 में पीसीएसओ अवार्ड, 2018 में सीनियर एसडीजीएम अवार्ड व चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 2002, 2005 और 2007 में सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं, सीनियर डीईई से उन्हें वर्ष 2010 और वर्ष 2017 में अवार्ड प्रदान किया गया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126