search

लुधियाना: स्कूटी पर जा रही थी महिला, प्लास्टिक डोर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

deltin33 2026-1-25 23:27:30 views 1253
  

प्लास्टिक डोर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। शनिवार को ही प्लास्टिक डोर की चपेट में आने से हुई एक किशोर की मौत के बाद लगातार दूसरे दिन मुल्लांपुर दाखा में रायकोट रोड पर स्थित गुरुद्वारे के सामने एक महिला प्लास्टिक डोर की चपेट में आ गई।

डोर की चपेट में आने से महिला का गला कट गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। हादसे के समय महिला खरीदारी के लिए बाजार जा रही थी। मृतका की पहचान सरबजीत कौर उर्फ जसलीन कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ के रूप में हुई है। मृतक रायकोट रोड पर एक फूड प्वाइंट चलाती थीं।

जानकारी के अनुसार सरबजीत स्कूटी पर बाजार की ओर जा रही थीं। वह जब गुरुद्वारा साहिब के पास से गुजर रही थीं, तभी अचानक हवा में उड़ रही प्लास्टिक डोर उसके गले में लिपट गई। डोर से उसका गला बुरी तरह कट गया, जिससे वह स्कूटी से गिर गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अपनी गाड़ी में एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें लुधियाना के अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो वर्ष का मासूम युवराज छोड़ गई हैं।

स्वजन ने प्रशासन से मांग की है कि प्लास्टिक डोर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए और ऐसे खतरनाक धागे से पतंग उड़ाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि प्लास्टिक डोर पहले भी कई जानें ले चुकी है, इसके बावजूद इस पर प्रशासन की ओर प्रभावी रोक न लगना बेहद चिंताजनक है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131