search

यूपी में शादी की पहली रात पर दुल्हन को पेट में उठा दर्द, अगले दिन बच्चे को दिया जन्म

LHC0088 2026-1-25 23:27:24 views 1244
  



जागरण संवाददता, रामपुर। सुहागरात में अगर नई-नवेली दुल्हन बच्चे को जन्म दे तो कोई भला कैसे यकीन करेगा। मगर ऐसा ही हुआ है। निकाह के बाद सुहागरात में दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। इस पर स्वजन हैरान हैं।

एक दिन पहले ही पंचायत में समझौते के बाद युवती अपनी ससुराल आई थी। पहली रात को ही बच्चे को जन्म देने का प्रकरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग चटकारे ले रहे हैं।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक युवती का पड़ोसी गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पूर्व दोनों का रिश्ता भी तय हो गया था। मगर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया।

इसके बाद रिश्ता टूट गया मगर प्रेमी युगल का मिलना-जुलना जारी रहा। प्रेमिका के दबाव बनाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो शुक्रवार को वह मुरसैना चौकी पहुंच गई। पुलिस को पूरी बात बताते हुए प्रेमी से शादी कराने की मांग रखी।

पुलिस ने प्रेमी को भी मौके पर बुला लिया। साथ ही हिदायत दी कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाने का आराेप है, अगर शादी नहीं की तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद मौके पर पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों ने आपसी समझौते से मामले का निस्तारण कर लेने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने हिदायत देकर वापस घेर भेज दिया। शनिवार को गांव के सम्मानित लोगों ने दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई।

दोनों की बात सुनने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि शादी टूटने के बावजूद प्रेमी अपनी प्रेमिका के संपर्क में था। इस पर पंचायत ने दोनों को निकाह करने का फैसला सुना दिया। प्रेमी ने पंचायत में ही प्रेमिका को बीवी मान लिया और अपने साथ लेकर घर चला गया।

रात करीब 12 बजे युवती को पेट में दर्द हुआ तो घर पति समेत अन्य स्वजन परेशान हो गए। उन्होंने पास से ही किसी महिला चिकित्सक को बुला लिया। चिकित्सक की मौजूदगी में कुछ ही देर के बाद युवती ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद घर वालों में खलबली मच गई।

रविवार को सुहागरात में बच्चे को जन्म देने की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल। दिन निकलते ही घर के आसपास महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ लग गई। घर में दुल्हन एवं उसके बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126