search
 Forgot password?
 Register now
search

गणतंत्र दिवस पर यूपी पुलिस के 18 अधिकारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक, STF के 14 जवान शामिल

deltin33 Yesterday 22:27 views 1024
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अदम्य साहस का परिचय देने वाले 18 अधिकारियों-पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) दिया जाएगा।

इनमें दो अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), तीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), चार निरीक्षक (इंस्पेक्टर), पांच उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर), चार मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) और एक आरक्षी (कांस्टेबल) हैं।

इस सूची में 14 अधिकारी-पुलिसकर्मी एसटीएफ के हैं। इसके अलावा 715 पुलिस कर्मियों को इस बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान देने की घोषणा की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश एसटीएफ फील्ड इकाई आगरा, उपाधीक्षक (डीएसपी) धर्मेश कुमार शाही एसटीएफ लखनऊ (फर्स्ट बार टू गलैंटी मेडल), निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और यशवंत सिंह फील्ड इकाई गोरखपुर को (फर्स्ट बार टू गलैंटी मेडल) वीरता पदक दिया गया है।

इन्होंने सात अगस्त 2024 को मथुरा के थाना फरहा में एक लाख रुपये के इनामी पंकज यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था। पंकज पर अलग-अलग थानों में 39 एफआइआर दर्ज थी।

एएसपी विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी बैजनाथ राम, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी को 12 मार्च 2022 को वाराणसी के लोहता में दो लाख रुपये के इनामी मनोज सिंह उफ सोनू सिंह को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। मनोज पर विभिन्न थानों में 36 एफआइआर दर्ज थी।

इसके अलावा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ, उप निरीक्षक सौरभ मिश्र एसटीएफ फील्ड इकाई आयोध्या, मुख्य आरक्षी कवींद्र साहनी एसटीएफ लखनऊ को भी वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। इन्होंने उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी अनुज प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर चार मुकदमे दर्ज थे।

उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी एसटीएफ लखनऊ, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ, मुख्य आरक्षी सुशील कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ को 27 मार्च 2023 को कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में 1.25 लाख रुपये के इनामी गुफरान को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज थे।

सहारनपुर के डीएसपी रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य आरक्षी जर्रार हुसैन, आरक्षी कुनाल मलिक को वीरता पदक दिया जाएगा। निरीक्षक अमीत को (फर्स्ट बार टू गलैंटी मेडल) दिया जाएगा।

इस टीम ने सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र में 16 मार्च को 50 हजार रुपये के इनामी आबाद को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण और अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था (एडीजी) अमिताभ यश ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467161

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com