search

जागेश्वर में करंट लगने से आउटसोर्स ऊर्जा निगम कर्मी की मौत, जांच के आदेश

deltin33 2026-1-25 21:56:45 views 743
  



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम क्षेत्र में बिजली लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आने से ऊर्जा निगम के एक आउटसोर्स कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पूरन सिंह निवासी धनमन, झाँकर सेम के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जागेश्वर धाम और आसपास के इलाकों में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। जागेश्वर के समीप बिजली की लाइन पर चीड़ का एक बड़ा पेड़ गिर जाने से फॉल्ट उत्पन्न हो गया था।

फॉल्ट की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम लाइन ठीक करने के लिए मौके पर पहुंची। शनिवार शाम करीब छह बजे लाइन सुधार कार्य के दौरान पूरन सिंह बिजली का तार खींच रहे थे, तभी अचानक तार में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए।

करंट लगते ही पूरन सिंह गिरे नीचे

करंट लगते ही पूरन सिंह मौके पर ही गिर पड़े। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, परिजनों ने सुरक्षा उपकरणों और उचित सावधानियों की कमी का आरोप लगाया है। घटना ने एक बार फिर बिजली लाइन सुधार कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131