search

धनबाद में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार, बोले-निकाय चुनाव में करारा जवाब देंगे

LHC0088 2026-1-25 21:56:44 views 1249
  

स्वागत समारोह में मंचासीन आदित्य साहू, ढुलू महतो, पीएन सिंह, राज सिन्हा, रागिनी सिंह और शत्रुघ्न महतो।



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू रविवार की देर शाम धनबाद पहुंचे। धनबाद के न्यू टाउन हाल में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू को जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में मजबूती से काम करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को पहुंचाने की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ चुनावी रणनीति पर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और उन्हीं के दम पर पार्टी हर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भी हमला बोला। कहा-हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल है। राज्य में अपहरण और अपराध चरम पर है।  

स्वागत समारोह में धनबाद के सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह, विधायक शत्रुघ्न महतो आदि उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126