search

तेजस्वी को राजद अध्यक्ष बनाने पर बंटा लालू परिवार, मीसा ने दी बधाई तो तेजप्रताप-रोहिणी ने दिया ये बयान

LHC0088 2026-1-25 15:56:43 views 1204
  

तेजप्रताप का रिएक्शन। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जिस पर उनके बड़े भाई और जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है।

उन्होंने कहा, “Tejashwi Yadav को जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम और क्या कह सकते हैं? जिसे भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे निभाना चाहिए।“

तेजस्वी यादव पर रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर उन्होंने कहा, “उन्होंने जो ट्वीट किया है, वह बिल्कुल 100% सही है। अगर उन्होंने (लालू यादव) यह फैसला लिया है, तो उन्हें लगा होगा कि यह सही है। तो यह अच्छी बात है। हमारे लोग आगे बढ़ रहे हैं।“
रोहिणी ने किया था हमला

बता दें कि रोहिणी ने एक ट्वीट कर तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “सियासत के शिखर - पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और \“गिरोह - ए - घुसपैठ\“ को उनके हाथों की \“कठपुतली बने शहजादा\“ की ताजपोशी मुबारक।“

वहीं सबसे बड़ी बहन मीसा भारती ने कहा, “मैं उन्हें बधाई देती हूं। यह पार्टी और बिहार के लोगों के लिए खुशी की बात है। RJD के पास अब एक अध्यक्ष और एक कार्यकारी अध्यक्ष हैं। हम उनके नेतृत्व में काम करेंगे। इस बारे में मीटिंग में चर्चा हुई है। तेजस्वी को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।“
लालू यादव की जगह लेंगे तेजस्वी यादव

1997 में राजद के गठन से लेकर अब तक लालू यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। अब तेजस्वी यादव को इस पद के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। इस कदम के साथ राजद में लालू यादव युग का अंत हो गया। अब देखना होगा कि परिवारिक टूट के बीच तेजस्वी यादव पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाते हैं और पार्टी का भविष्य क्या होगा?

यह भी पढ़ें- लालू यादव ने क्यों छोड़ा RJD अध्यक्ष पद? 5 प्वॉइंट में समझें तेजी से बदलती सियासत के मायने

यह भी पढ़ें- लालू यादव की राजनीतिक पारी का अंत, अब तेजस्वी यादव संभालेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी  

यह भी पढ़ें- राजद के नए कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का मुजफ्फरपुर से चुनाव से आगे सामाजिक जुड़ाव तक का रिश्ता

यह भी पढ़ें- ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक, राजद की कमान मिलते ही तेजस्वी पर बरसीं बहन रोहिणी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126