दिग्गज पत्रकार मार्क टली का निधन। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई मीडिया दिग्गज पत्रकार मार्क टली का नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह एक जाने-माने लेखक, पत्रकार और एक जानी पहचानी आवाज थे। उनके निधन से पत्रकारिता के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया है।
भारत, पाकिस्तान और पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कई पीढ़ियों तक मार्क टली एक जाना-पहचाना नाम था और बीबीसी से जुड़े हुए थे। उन्होंने दशकों तक उपमहाद्वीप की पत्रकारिता की। |