search
 Forgot password?
 Register now
search

सिविल सेवा अभ्यर्थी ने दे दी फांसी लगाकर जान...पत्नी ने कहा था- मर जाओ, मैं नहीं आऊंगी

LHC0088 3 hour(s) ago views 774
  

(प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे जितेंद्र चौहान शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी पत्नी तीन महीने पहले डेढ़ साल के बेटे के साथ मायके चली गई थी। जान देने से पहले जितेंद्र ने पत्नी सोनल से वीडियो काल पर बात की थी। इस दौरान उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे दिखाते हुए कहा कि यदि मायके से नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर सोनल ने तुरंत कहा, मर जाओ, पर मैं ससुराल नहीं आऊंगी। उसने इस वीडियो काल का स्क्रीन शाट लेकर जितेंद्र के बड़े भाई धर्मेंद्र को भेज दिया।

धर्मेंद्र ने शाम करीब पांच बजे मोबाइल पर सोनल का मैसेज देखा। वह तुरंत घर पहुंचा। जितेंद्र के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। स्वजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा जितेंद्र का शव पंखे पर बंधे फंदे पर लटका था। पिता ने जितेंद्र की पत्नी, साले और सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

मूलरूप से मुंडाली निवासी जितेंद्र सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में रहता था। उसकी बड़ी बहन रश्मि महिला कांस्टेबल है। वह सीतापुर क्राइम ब्रांच में तैनात है। एक बहन शिक्षिका है। जितेंद्र की शादी 2022 में कटघर, मुरादाबाद की रहने वाली सोनल चौहान से हुई थी। पति से विवाद के कारण सोनल तीन महीने पहले बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। जितेंद्र ने उसे कई बार काल कर वापस आने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी।

शुक्रवार को वीडियो काल के दौरान जितेंद्र ने पंखे पर बंधा दुपट्टे का फंदा दिखाते हुए सोनल को कहा कि मायके से नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। सोनल ने कहा, मर जाओ, पर ससुराल नहीं आऊंगी। इसके बाद जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में पत्नी व सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद सोनल परिवार के लोगों को साथ लेकर ससुराल पहुंची थी। पिता ने सोनल, साला सनी, सास ममता और ससुर विनय चौहान के खिलाफ जितेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। सोनल का परिवार मूलरूप से अलीगढ़ के ग्राम धूमसिंह का रहने वाला है। वर्तमान में वह कटघर, मुरादाबाद में रहते हैं।


अधिग्रहण हुई जमीन की रकम को लेकर था विवाद
जितेंद्र के पिता करन सिंह की जमीन अधिग्रहण हुई थी। इसमें उन्हें करोड़ों रुपये मिले थे। सोनल के पिता ने इस रकम में उसकी हिस्सेदारी मांगी थी। इसी को लेकर सोनल और जितेंद्र में विवाद हुआ था।


20 तोले सोने के आभूषण लेकर मायके गई थी सोनल
सोनल ससुराल से करीब 20 तोले सोने के आभूषण लेकर मायके गई थी। नए वर्ष पर भी जितेंद्र ने सोनल को बुलाने का प्रयास किया था। ग्रीटिंग कार्ड भी डाला था, जिस पर लिखा था सोनल आइ लव यू, लेकिन वह नहीं आई। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की धरपकड़ को टीम बना दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155560

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com