search

दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर कौशांबी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर मां और उसकी मासूम बेटी की मौत

deltin33 2026-1-25 12:56:30 views 1229
  

दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने वाली मां-बेटी की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, कौशांबी। दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर कौशांबी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जिले में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लिया।
बेटी संग कानपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी महिला

सिराथू रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना हुई है। बताया जाता है कि गौसपुर नावां गांव निवासी 32 वर्षीय बानू पत्नी जाहिद अपनी पांच वर्षीय बेटी हमीरा के साथ कानपुर जाने के लिए सिराथू रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म पर आने वाली थी। इसी दौरान मां-बेटी उस प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करने लगीं। इसी दौरान अचानक ब्रिगो एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिवार वालों को जीआरपी ने दी सूचना

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान वहां पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों की पहचान होने के बाद उनके घरवालों को हादसे की जानकारी दी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा।  

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर \“वन-वे\“ सिस्टम खत्म, अब दोनों रास्तों से स्टेशन आ-जा सकेंगे यात्री

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को राहत, हमसफर एक्सप्रेस अब प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी, यहीं लौटेगी भी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131