search

Jharkhand News: ऑपरेशन मेगाबुरु में मारे गए 8 माओवादियों का हुआ पोस्टमार्टम, 9 के शरीर पर आज चलेगी कैंची

cy520520 2026-1-25 10:27:02 views 687
  

अस्पताल के बाहर सुरक्षा में डटे जवान। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, चाईबासा। सारंडा के कुमडीह से सटे बहदा गांव स्थित होजोंदिरी जंगल में कोबरा 209 बटालियन के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 17 माओवादियों के शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, चाईबासा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है।

अस्पताल में शनिवार रातभर चले पोस्टमार्टम के दौरान 8 माओवादियों के शवों का परीक्षण पूरा किया गया।प्रशासन के अनुसार, शेष 9 शवों का पोस्टमार्टम रविवार सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

इसके लिए 18 डॉक्टरों की छह टीमों का गठन किया गया है, ताकि प्रक्रिया को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सके।

शनिवार रात माओवादी अमित मुंडा और उसकी पत्नी का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद परिजन मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे दोनों के शव अपने गांव लेकर रवाना हो गए। फिलहाल बाकी शव सदर अस्पताल परिसर में ही रखे गए हैं।

पूरे अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725