search

कांग्रेस सांसद के भतीजे की रिवाल्वर से दुर्घटनावश नहीं चली गोली, पुलिस ने बताई सारी बात

cy520520 2026-1-24 22:26:28 views 962
  

कांग्रेस सांसद के भतीजे की रिवाल्वर से दुर्घटनावश नहीं चली गोली पुलिस ने बताई सारी बात (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यश कुमार सिंह गोहिल की लाइसेंसी रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली नहीं चली थी, बल्कि यह जानबूझकर चलाई गई थी, जिससे उनकी पत्नी राजेश्वरी की तत्काल मौत हो गई थी।

बाद में यश ने उसी रिवाल्वर से स्वयं को भी गोली मार ली थी। ये बातें पुलिस ने शनिवार को प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर कहीं। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि बुधवार रात अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके में अपने घर पर यश कुमार की रिवाल्वर से गलती से गोली चल गई थी। जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।

इसके बाद उसने स्वयं को गोली मार ली थी। वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआइआर में कहा गया है कि साक्ष्यों से पता चलता है कि उसने किसी अज्ञात कारण से राजेश्वरी को गोली मारी और बाद में उसी हथियार से आत्महत्या कर ली। दंपती का हाल ही में विवाह हुआ था।

यश कुमार के खिलाफ पत्नी की हत्या करने और फिर आत्महत्या करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की गई है। एफआइआर के अनुसार, गोली लगने का कोण, हथियार का प्रकार, हथियार के गलत इस्तेमाल के कोई संकेत न होना और घटनास्थल की परिस्थितियां जानबूझकर की गई हत्या की ओर इशारा करती हैं।

एफआइआर में कहा गया है कि यह आकस्मिक गोलीबारी नहीं हो सकती, क्योंकि रिवाल्वर का ट्रिगर तब तक नहीं दब सकता जब तक कि उस पर एक विशेष प्रकार का बल न लगाया जाए। आगे बताया गया कि गोलीबारी पीछे से की गई थी और गोली राजेशवरी के सिर में लगी।

रिवाल्वर में केवल दो गोलियां थीं और दोनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे इस बात को बल मिलता है कि यह एक जानबूझकर किया गया कृत्य था। इसके बाद यश ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। जब एंबुलेंस के साथ आई मेडिकल टीम ने राजेशवरी को मृत घोषित कर दिया तो उसने उसी कमरे में स्वयं को सिर में गोली मार ली।

\“तुरंत लगा देंगे 100 % टैरिफ\“, चीन के साथ ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164719