search

रेलवे यात्रियों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाला गिरोह काबू, बठिंडा पुलिस ने 7 आरोपी दबोचे

LHC0088 2026-1-24 17:56:49 views 1264
  

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।



जागरण संवाददाता, बठिंडा। रेलवे स्टेशन बठिंडा और संतपुरा रोड क्षेत्र में यात्रियों व राहगीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का बठिंडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष और चार महिलाओं सहित कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजीत सिंह उर्फ मोजी (36), विशाल कुमार (24), शिवा (22), नीतू (32), किरण रानी उर्फ माही (40), मनप्रीत कौर (42) और सुखदीप कौर (40) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन और संतपुरा रोड इलाके में लूटपाट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में बताया गया था कि कुछ महिलाएं अकेले यात्रियों को प्रेम प्रस्ताव देकर या बहला-फुसलाकर सुनसान जगहों पर ले जाती थीं, जहां पहले से मौजूद उनके पुरुष साथी नकदी और कीमती सामान लूट लेते थे।

यह भी पढ़ें- चाइना डोर बनी काल, दो चपेट में आए; समराला बाइपास पर स्कूल छात्र की मौत, चचेरा भाई हुआ घायल
ऑटो गिरोह तक पहले पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव के निर्देश पर विशेष जांच शुरू की गई। इस कार्रवाई की निगरानी एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जसमीत सिंह, एसपी सिटी नरेंद्र सिंह और डीएसपी सिटी-1 अमृतपाल सिंह भाटी ने की। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि संतपुरा रोड इलाके में एक गिरोह सक्रिय है, जो वारदात के लिए थ्री-व्हीलर ऑटो का इस्तेमाल करता है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं रात के समय रेलवे यात्रियों और राहगीरों को अश्लील इशारों व प्रेम जाल में फंसाती थीं। इसके बाद उन्हें एकांत स्थान पर ले जाकर ऑटो में सवार पुरुष साथियों की मदद से लूटपाट की जाती थी।

यह भी पढ़ें- 1971 युद्ध के हीरो शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों, 6 फाइटर जेट्स को खदेड़ा, 2 को गिराया; दिलजीत बॉर्डर-टू में दिखा रहे इनका शौर्य
आरोपितों से पूछताछ जारी

पुलिस ने थाना कोतवाली बठिंडा में मामला दर्ज कर सभी सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और गिरोह द्वारा पहले की गई वारदातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के रिकॉर्ड से गायब हुए हरियाणा के मंत्री के खिलाफ दाखिल याचिका से जुड़े सबूत, गौरव गौतम से जुड़ा है मामला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167102