search

यूपी के इस जिले में एक करोड़ 50 लाख से सुधरेगी 300 गांवों की बिजली सप्लाई, शासन ने ट्रांसफार्मर बजट किया मंजूर

deltin33 2026-1-24 16:56:29 views 1224
  



संवदा सूत्र, अंबेडकरनगर। गर्मी में ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। डेढ़ करोड़ खर्च से निगम बैरामपुर बरवां, कलेसर, सेनपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि करेगा। इससे शहर समेत 300 गांवों के 70 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी। शासन ने ट्रांसफार्मर बजट जारी कर दिया है।

बैरामपुर बरवां उपकेंद्र पर मौजूदा समय में पांच-पाच एमवीए दो ट्रांसफार्मर से शिव बाबा, कृषि इंजीनियरिंग कालेज, रामनगर, टाउन तीन तीनों फीडर से जुड़े जिला मुख्यालय शहर इंद्रलोक कालोनी, शिव बाबा धाम श्रवण धाम, तमसा मार्ग मिर्ज़ापुर,मुरादाबाद रसूलाबाद ,रतनपुर समेत 50 गांवों में 25 हजार उपभोक्ता बिजली आपूर्ति दी जाती है।

दस एमवीए दो ट्रांसफार्मर होंगे स्थापित

ट्रांसफार्मर क्षमता कम होने से लो-वोल्टेज, कटौती, इंसुलेटर दागना, तारे टूटना व लोकल फाल्ट की समस्या आए दिन सामने आती है, इससे उपभोक्ताओं के साथ अधिकारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब यहां दस एमवीए दो ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे। वहीं दूसरी ओर सेनपुर विद्युत उपकेंद्र एक पांच एमवीए और एक दस एमवीए ट्रांसफार्मर से छह फीडर संचालित है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने वंदेभारत एक्सप्रेस में खत्म किया RAC टिकट सिस्टम, स्लीपर कोच का किराया भी बदला

गर्मी के समय ओवरलोड को देखते हुए दो-दो घंटे बंद करके एक-एक समस्या से फीडर संचालन होता है। निजात दिलाने के लिए पावर कारपोरेशन ने बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के बाद यहां दस एमवीए दो ट्रांसफार्मर होंगे। कलेसर उपकेंद्र पर पांच एमवीए एक दस एमवीए सात फीडर संचालित होते हैं।


तीनों उपकेंद्र पर संचालित ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होगी इससे बेहतर आपूर्ति मिलेगी। पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की स्वीकृति हुई है शीघ्र ट्रांसफार्मर कार्य किया जाएगा। -रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478080