search

Madhubani News: चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, परिवार के 5 लोग झुलसे; लाखों का सामान खाक

LHC0088 2026-1-24 13:58:28 views 1265
  

घटना के बाद जुटे लोग। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, कलुआही। मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरसौलिया गांव के वार्ड नंबर - 02 में गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्वामी सदरे आलम (50 ) सहित पांच लोग झुलस गए। झुलसे लोगों में आसपास के बिंदे यादव (50 ) मुस्तकीम ( 23 ) एवं रियाज ( 22 ) का नाम शामिल है।

घटना शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे की है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घनी आबादी के बीच बांस बल्ला और बांस के चचरी की दीवार तथा एस्बेस्टस की छत वाले दो घरों में रखे सभी समान पूर्ण रूप से जलकर कर राख हो गये। झुलसे लोगों को उपचार के लिए रात में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलुआही ले जाया गया।
शनिवार को मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

फायर बिग्रेड की गाड़ी आग पर काबू पाने के बाद पहुंची। पुलिस की डायल 112 नंबर की गाड़ी रात में पहुंचीं थी। शनिवार को अंचल अधिकारी मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी संगीता सिंह ने स्थानीय मुखिया की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण किया।

राजस्व कर्मचारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट देने के बाद अंचल स्तर से अविलंब राहत उपलब्ध कराई जायेगी। समाजसेवी इमामुद्दीन एवं विक्की सहित अन्य ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से बेघर हो गए पीड़ित परिवार को सभी तरह का लाभ देने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गृहस्वामी के पास कुछ नहीं बचा है। पड़ोसी के घर में शरण लिया है, जहां पत्नी समसा खातून (45 ) घटना से आहत होकर बेहोश हो गई है।
चाय बनाते वक्त हुआ हादसा

गृह स्वामी जख्मी सदरे आलम ने घटना का कारण भारत गैस एजेंसी नरार स्थित वितरक द्वारा जर्जर सिलेंडर दिया जाना बताया है। उसने कहा कि 21 जनवरी को मेरा पुत्र शोएब नरार गोदाम से गैस सिलेंडर लाया था। घर पर नीचे से सिलेंडर जर्जर देखने पर वापस करने के लिए पुनः नरार गोदाम भेज दिया, जहां से फटकार लगाकर वापस कर दिया।

शुक्रवार को करीब सात बजे रात्रि से पहले चाय बनाने के लिए उसकी पत्नी उसी सिलेंडर में गैस चूल्हा जलाई। अचानक आग सिलेंडर में लग गया। गृहस्वामी सुतरी के बोरा से आग बुझाने का कोशिश की, परंतु सफल नहीं हुआ।

आग घर में फैलते देख सभी सदस्य बाहर निकल गया। सिलेंडर के विस्फोट से गृहस्वामी को पीछे से जैकेट में पकड़ लिया। किसी तरह जैकेट बाहर निकाल कर फेंक दिया। तब तक एक हाथ जख्मी हो गया। इसी तरह आग बुझाने के लिए पहुंचे आस पड़ोस के अन्य लोग भी जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- डर से विकास तक का बिहार... नीतीश कुमार बोले—2005 के बाद बदली राज्य की तस्वीर

यह भी पढ़ें- Bihar News: नगर में फैली गंदगी पर पोस्ट किया तो बौखलाया चेयरमैन, युवक को नंगा कर रॉड से पीटा; 9 के खिलाफ FIR

यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुरा में दवा कारोबारी की संदिग्ध स्थिति में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167078