search
 Forgot password?
 Register now
search

कब सुधरेंगे दिल्ली के हालात? बारिश से बढ़ी शर्मा कॉलोनी की मुसीबत, 20 गलियों में तीन फीट तक भरा पानी

cy520520 5 hour(s) ago views 363
  

शुक्रवार को हुई वर्षा के बाद किराड़ी की शर्मा कालोनी की गलियों में फिर से जलस्तर बढ़ गया। गंदे व बरसाती पानी से भरी गली से गुजरते हुए महिला। जागरण



संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। जलभराव से बेहाल किराड़ी की शर्मा कॉलोनी के लोगों की परेशानी शुक्रवार को फिर बढ़ गई हैं। जल निकासी के लिए 15 पंप लगाने के बाद जलस्तर में कुछ कमी आई थी, लेकिन शुक्रवार को हुई लगभग पांच घंटे की वर्षा के बाद फिर से गलियों का जलस्तर बढ़ गया है।

वहीं, अब गलियों में एक से लेकर तीन फीट तक पानी जमा हो गया है, इस वजह से बड़ी संख्या में घरों के भीतर पानी घुस गया। कई घरों में बेड रूम तक पानी पहुंच गया। जलजमाव से लोगों की आवाजाही से लेकर दिनचर्चा अस्त-व्यस्त हो गई है। बड़ी संख्या में बच्चे अपने स्कूल नहीं जा सके।

शुक्रवार सुबह शुरू हुई वर्षा शर्मा कालोनी के लिए मुसीबत लेकर आई। लगभग 20 गलियों में लगभग आधा फीट से लेकर एक फीट तक पानी बढ़ गया है। घरों में पहले से भरा पानी निकला भी नहीं था कि आज सुबह हुई वर्षा के बाद फिर से पानी भर गया। कई घरों में ऐसी स्थिति बन गई कि बिस्तर के नीचे तक गंदा पानी पहुंच गया।

जिन गलियों में लैंडफिल साइट का कचरा व मलबा डाला गया था, वहां वर्षा के बाद वहां कीचड़ व फिसलन की स्थिति बन गई है। जिसकी वजह से आवाजाही करने वाले लोगों के फिसलने की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन के द्वारा पंप लगाने के बाद लोगों को थोड़ी जलभराव से थोड़ी राहत जरूर मिली थी। लेकिन वर्षा के बाद लोगों की समस्या बढ़ती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पानी का संकट गहराया, द्वारका और मियावाली नगर में लोगों के छूट रहे पसीने

बुजुर्ग महिला ने बताया कि मेरे घर में पानी बहुत कम हो गया था। लेकिन वर्षा के बाद फिर से आधा फीट पानी बढ़ गया। अब वर्षा की वजह से मैं अपनी छत पर भी नहीं रह सकती।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152608

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com