search

मुरादाबाद में बदला मौसम का मिजाज: तेज बारिश से लुढ़का पारा, ठिठुरन के साथ लौटी शीतलहर

Chikheang 2026-1-24 06:25:51 views 856
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले पांच दिन से लगातार मौसम सुहाना हो रहा था।

देर शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान न्यूनतम 10 डिग्री तथा अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहा।

गुरुवार की रात अचानक मौसम बदलने से तेज हवा चलने लगी। शुक्रवार की तड़के बरिश होने लगी। किसानों का कहना है कि इससे ठंड में बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन फसलों को लाभ भी मिला है।

पिछले कई दिन से मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार की सुबह हवा के साथ बारिश होने से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को फिर ठंड महसूस होने लगी।
बिलारी में भी हुई बूंदाबांदी, गेहूं और बागवानी को लाभ

संस, जागरण बिलारी: माघ मास में शुक्रवार को बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। दो दिन मौसम कड़क रहने के बाद शीतलहर फिर से लौट आई है। दोपहर एक बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो शाम तक जारी रही।

ग्वारऊ गांव के किसान विकास राज सिंह का कहना है यह वर्षा गेहूं के लिए अत्यंत लाभदायक है, यदि तेज हवा के साथ वर्षा होती रही तब सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

खानपुर गांव के किसान रमेश सिंह यादव कहते हैं माघ मास की इस वर्ष को महावट कहते हैं। आम उत्पादक साहू सुनील सहाय कहते हैं महावट की इस वर्षा से आम, अमरूद, जामुन आदि बागवानी को भी काफी फायदा होता है।
बरसात में ठप हुई बिलारी की बिजली

संस, जागरण बिलारी : बरसात के दौरान केबल बाक्स में पानी भरने से शुक्रवार को 132 केवीए बिजली घर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण नगर और देहात क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। एसडीओ अवधेश कुमार ने बताया बरसात के दौरान भी विद्युत कर्मी सुधार कार्य में जुटे हुए हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
बारिश के बीच गिरी विद्युत लाइन, मार्ग अवरुद्ध

संस, ठाकुरद्वारा : नगर में शुक्रवार को बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोतवाली तिराहे पर विद्युत लाइन गिरने से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, बल्कि संबंधित मार्ग भी बंद हो गया।

बारिश के बीच अचानक रास्ता बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक मजबूरी में अपने वाहन वापस मोड़ते नजर आए। पैदल राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा। कुछ लोग काफी देर तक मौके पर फंसे रहे।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी, लेकिन काफी देर बाद तक भी विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों ने मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत लाइनों की समय-समय पर जांच कराई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169217