search

झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव फरवरी में होगा

Chikheang 2026-1-23 23:56:10 views 1243
  



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) की कोर कमिटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि जुटान की सदस्यता दस फरवरी तक चलायी जाए।

दस से पंद्रह फरवरी के बीच मतदाता सूची प्रकाशन/ चुनाव समिति का गठन का काम संपन्न होगा। 20 फरवरी आसपास चुनाव और उसी दिन परिणाम आएगा। 22 फरवरी को शपथ होगा।

जुटान की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल फरवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। कंजीव लोचन ने बताया कि कार्यकारिणी के सामने कार्य बोझ अधिक होने के कारण आगे से जुटान की कार्यकारिणी समिति का चुनाव प्रत्येक वर्ष होगा।

इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, आदि के लिए चुनाव होगा। इसमें कोल्हान विवि से अशोक रवानी, संगीता बिरुआ, विभावि से सुबोध कुमार सिंह, रोज उरांव, नीपी विवि से ऋचा सिंह, डीएसपीएमयू से गणेश बास्के, रांची विवि से नितेश पासवान, जगदीश लोहरा, कंजीव लोचन आदि थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169134