search

मध्य प्रदेश के पन्ना में झोपड़ी में सो रहे 10 वर्षीय बालक को उठा ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत शव बरामद

LHC0088 2026-1-23 23:26:32 views 1049
  

मध्य प्रदेश के पन्ना में झोपड़ी में सो रहे 10 वर्षीय बालक को उठा ले गया तेंदुआ (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बफर जोन में स्थित ग्राम जरदोहा में खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे 10 वर्षीय बालक को तेंदुआ उठा ले गया। बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जरदोहा निवासी देव आदिवासी गुरुवार की रात अपने माता-पिता के साथ खेत की रखवाली करने गया। खेत में बनी घास-फूस की झेापड़ी में वह सोया था। उसके माता-पिता भी सो रहे थे।

शुक्रवार की सुबह जब उसके माता-पिता उठे तो उन्हें देव झोपड़ी में नहीं मिला। जब उसकी तलाश की गई तो खेत के पास में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। वन विभाग के अमले को जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं।

दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड लौटेगी, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3-5°C गिरने की संभावना; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166992