search

यूपी के इस जिले में दो करोड़ से चमकेंगे 26 वार्ड, 45 जर्जर गलियों में बनेंगी सीसी रोड और नालियां

Chikheang 2026-1-23 18:56:29 views 579
  

प्रतीकात्मक फोटो



जागरण संवाददाता, हरदोई। जर्जर हालात और जलनिकासी की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर पालिका प्रशासन की ओर से भेजी गई कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। 14वां व 15 राज्य वित्त के तहत 26 वार्डों की 45 जर्जर गलियाें में सीसी रोड व नालियाें का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कार्यों पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर की अधिकांश गलियां जर्जर हालत में हैं। नालियां टूटी हैं। जर्जर गलियों से लोगों का आवागमन मुश्किल होता है। स्थानीय लोग जर्जर गलियों व टूटी नालियों से निजात दिलाने के लिए कई बार मांग भी कर चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन ने आमलोगों को राहत देते हुए जर्जर गलियों और नालियों के निर्माण को लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली है।

जर्जर गलियों और नालियों को किया गया शामिल

इनमें 26 वार्डों की प्रमुख जर्जर गलियों और नालियों को शामिल किया गया है। अधिकांश जर्जर गलियों में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नालियों का भी निर्माण होगा। जर्जर गलियों और नालियों का निर्माण होने से आमलोगों को राहत मिलेगी।

इन जर्जर गलियों में होगा सीसी रोड व नालियों का निर्माण : वार्ड संख्या एक में मनीष शुक्ला के मकान से रामस्वरूप शुक्ला के मकान तक, वार्ड संख्या दो में संजीव सिंह के मकान से विवेक कुमार सिंह के मकान तक, वार्ड संख्या 5 में कमलेश के मकान से श्रीरूप चंद्र के मकान तक, शिवांशु गुप्ता के मकान से अमित के मकान तक, शिवमंगल के मकान से गंगा देवी के मकान तक, वार्ड संख्या 10 में ऐनुल के मकान से नरेश स्वीपर के मकान तक, वार्ड संख्या 11 में अंकी खान के मकान से रहीस के मकान होते हुए गुड्डा के मकान तक, वार्ड संख्या 13 में ब्रजराज सिंह से नरेंद्र पाल के मकान तक व वार्ड 21 में ट्रांसफार्मर से वेदप्रकाश श्रीवास्तव के मकान तक सीसी रोड व नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें 26 वार्डों की कुल 45 जर्जर मार्गों व नालियों को शामिल किया गया है।


साढ़े चार करोड़ मिली है धनराशि : 14वां, 15वां राज्य वित्त आयाेग के तहत साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से जर्जर गलियों और टूटी नालियों को चिह्नित कर उनके निर्माण की कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। अब तक दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना को प्रशासन की स्वीकृति मिल गई है, जबकि ढाई करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है, जिसमें कई मुहल्लों की जर्जर गलियों व टूटी नालियों, पेयजल के ट्यूबवेल निर्माण आदि कार्यों को शामिल किया जाएगा।


नगर का विकास तेजी के साथ कराया जा रहा है। 26 वार्डों की अधिकांश जर्जर गलियों व टूटी नालियों को शामिल किया गया है। दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। सभी मार्गों पर सीसी रोड व नालियों के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। - रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हरदोई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169170