आधुनिक दिल्ली के शिल्पकार थे वीके मल्होत्रा, राजधानी में 15 कॉलेजों की स्थापना; पढ़ें उनके जुड़ी खास बातें_deltin51

LHC0088 2025-10-1 17:06:07 views 1253
  वीके मल्होत्रा आधुनिक दिल्ली के शिल्पकार थे।





नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। वीके मल्होत्रा आधुनिक दिल्ली के शिल्पकार थे। राष्ट्रीय राजधानी को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने में उनका प्रमुख योगदान रहा। उन्होंने विवेकानंद कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कालेज व राजधानी कॉलेज जैसे कम से कम 15 कॉलेजों की स्थापना की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह उस समय की बात है जब दिल्ली की आर्थिकी बेहतर नहीं थी, लेकिन उनमें दूरदर्शिता इतनी कि वह शिक्षा के महत्व को जानते थे। इसी तरह, स्कूलों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। इसी तरह, खेल के महत्व को समझा और दिल्ली में भारत केसरी दंगल आरंभ कराया। पहलवानों के पौधे रोपे।



दिल्ली में आधारभूत सुविधाओं की बेहतरी की बात हो या स्थानों को झुग्गी मुक्त व साफ-सुथरा बनाने की, उन्होंने कई अभूतपूर्व पहल किए। आज जहां कश्मीरी गेट बस अड्डा है, वहां बेशुमार झुग्गियां थी, उसे हटवाकर झुग्गी वालों को सीमापुरी में जमीनें दिलवाई। वह, गजब के संगठनकर्ता थे। विनम्र स्वभाव, मृद वाणी के साथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलनसार थे। उन्हें दिल्ली के बारे में गजब की जानकारी थी। उनका दूरदर्शी नजरियां स्पष्ट था।

Donald Trump tariffs,US trade policy,America trade balance,Trump tariff policy,US import tariffs,India-US trade,Global trade war,American economy,International trade,Trump economic policy   

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय जनसंघ और भाजपा को दिल्ली में पुष्पित, पल्लवित करने में अहम योगदान दिया। भाजपा के स्थापना के बाद जब उसके चुनाव चिन्ह तय करने की बारी आई तब कमल चुनाव चिन्ह तय करने वाली तीन सदस्यीय समिति के एक वह भी सदस्य थे। वह जितने विनम्र रहते थे, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दो पर सत्ता से टकराने में हिचकते नहीं थे।

जुल्फिकार अली भुट्टो से शिमला समझौता कर जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दिल्ली लौटी तो उनका हवाई अड्डे के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। क्योंकि, उस समझौते में वर्ष 1971 के युद्ध में बंदी पाकिस्तानी सैनिकों को छोड़ने की तो बात थी, लेकिन पाकिस्तान में बंदी भारतीय सेना के जवानों के बारे में कुछ नहीं था।



यह भी पढ़ें- भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हमने खोया अपना मार्गदर्शक

इसी तरह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हाजी पीर की दरगाह को जीतने के बाद भी पाकिस्तान को वापस लौटा दिया गया था। उस विरोध प्रदर्शन में विजय कुमार मल्होत्रा समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।  

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140109

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com