search

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

LHC0088 2026-1-23 17:27:09 views 846
  

सामूहिक दुष्कर्म मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



संवाद सूत्र, बनियापुर (सारण)। सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना 21 जनवरी की बताई जा रही है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

पीड़िता के स्वजनों द्वारा सहाजितपुर थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या -16/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीतकुमार के निर्देश पर सहाजितपुर थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपित सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी स्व. नारायण पांडे के पुत्र पवन कुमार पांडेय तथा इसी गांव के सुदर्शन राय के पुत्र सन्नी कुमार राय के रूप में की गई है।  
पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मामले

पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सहाजितपुर थाना में आर्म्स एक्ट एवं लूट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।  

पुलिस अब शेष फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166983