search

3 लाइनों का सुसाइड नोट... मेरठ में UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Chikheang 2026-1-23 17:27:07 views 786
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। सिविल लाइन थाने के सुभाष नगर में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे डेयरी संचालक ने फांसी लगाकर जान दी। सुसाइड नोट में युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक को दो साल का एक बेटा भी है।

मूलरूप से मुंडाली के रहने वाले जितेंद्र कुमार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह जितेंद्र कुमार का शव बेडरूम में फांसी पर लटका मिला है। पत्नी सोनम ने शव को देखकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

इंस्पेक्टर सौरभ शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल ही मौके से शव को कब्जे में ले लिया। जितेंद्र कुमार की जेब में एक तीन लाइन का सुसाइड नोट मिला है। उस पर लिखा था कि पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते जान दे रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। जितेंद्र कुमार की शादी सोनम से हो चुकी है। उसका दो साल का एक बेटा भी है। जितेंद्र सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। फिलहाल जितेंद्र अपने पिता के संग दूध की डेयरी पर काम करता था।

बेडरूम में शव लटका देखकर रो पड़ी सोनम

शुक्रवार को उठाकर सोनम रोजाना की तरह काम करने गली। उसके बाद बेडरूम में गई, तब अंदर से गेट बंद था। खिड़की से देखा कि दुपट्टे से फांसी लगाकर जितेंद्र पंखे से लटका हुआ है। जितेंद्र को इस हालत में देखकर सोनम ने शोर मचाया और गिर पड़ी। तत्काल ही परिवार के अन्य सदस्य दौड़े। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, जब तक जितेंद्र की जान जा चुकी थी। उसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

ये लिखा था सुसाइड नोट

मुझे पत्नी और उसके पापा-मम्मी ने परेशान कर दिया है। उनके प्रताड़ित करने की वजह से जान दे रहा हूं। मेरे इस कृत्य के लिए मुझे माफ कर देना।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107