search

हरियाणा कांग्रेस में नहीं चलेगी गुटबाजी... राहुल गांधी खुद करेंगे मूल्यांकन, खराब परफॉर्मेंस वाले होंगे पदमुक्त

deltin33 2026-1-23 17:27:03 views 935
  

राहुल गांधी करेंगे जिलाध्यक्षों का मूल्यांकन (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस का संगठन मजबूत बनाने तथा जिलाध्यक्षों को ताकतवर बनाने में लगे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों के लिए एक और लाइन तय कर दी है। कुरुक्षेत्र में चले प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने तय कर दिया कि सभी 33 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष को पार्टी के मजबूती के लिए काम करना होगा।

इसके लिए उनके राजनीतिक कौशल का हर तीन महीने में मूल्यांकन होगा, जिसकी रिपोर्ट राहुल गांधी खुद देखेंगे। इस दौरान बेहतर काम करने वाले जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जो लगातार तय मापदंड पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें पद से मुक्त कर दिया जाएगा। मूल्यांकन के लिए शीर्ष नेतृत्व इसी सप्ताह तीन जोन बनाएगा। इसमें बेहतर काम करने वाले के लिए ग्रीन, संतोषजनक के लिए यलो और ठीक से काम नहीं करने वाले के लिए रेड जोन होगा।

तीन महीने में होने वाले मूल्यांकन की रिपोर्ट में ग्रीन जोन में आए जिलाध्यक्ष सम्मानित होंगे। यलो जोन में आने वाले ग्रीन जोन में जगह बना सकें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, रेड जोन में जो भी छह महीने तक रहेगा, उसे पद मुक्त कर दूसरी जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
\“33 चेहरों में से सीएम फेस चुनना है\“

प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में लगे राहुल गांधी को पता है कि पार्टी की प्रदेश इकाई में अभी भी गुटबाजी है। पार्टी की राजनीति चार से पांच नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती है। चुनाव के पहले टिकट वितरण हो या फिर सरकार बनाने की स्थिति में मुख्यमंत्री चेहरे की, इस दौरान पुराने ही लोग नजर आते हैं।

राहुल ने जिलाध्यक्षों से बात करते हुए कहा, “हमारी इच्छा है कि जब प्रदेश में ऐसी स्थिति आए तो चार-पांच नेता ही नहीं, इन 33 चेहरों में से कई चेहरे उन नेताओं के साथ पद के दावेदार के रूप में खड़े मिले ,यह संभव तभी होगा, जब आप लोग नई सोच के साथ पार्टी की परंपरा को आगे लेकर जाएंगे।“
जिला स्तर पर बने अनुशासन कमेटी

जिलाध्यक्षों से बातचीत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी वही मजबूत होती, जिसमें लोग अनुशासित रहते हैं। हमें गुटबाजी पसंद नहीं है। इसलिए, जो भी अनुशासन तोड़े उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश की अनुशासन कमेटी की तरह जिला स्तर पर दस दिन के अंदर अनुशासन कमेटी बना दी जाए जो अपनी निगरानी शुरू कर दे।
पार्टी के प्रति परिवार की तरह समर्पण

राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों के परिवार के साथ भी काफी समय बिताया। परिवार के लोगों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आप सभी पार्टी को भी परिवार मान कर काम करें। इसी मकसद से आप लोगों से मिला हूं, ताकी आप सभी भी हमारे जिलाध्यक्ष का सहयोग करें। उन्हें यह नहीं लगे कि कांग्रेस के लिए काम कर वह अपना समय बेकार कर रहे हैं। यह मान कर चलें कि कांग्रेस का एक बार फिर समय आएगा और आप सभी को अपने बेटे-पति पर उस वक्त गर्व महसूस होगा।

यह भी पढ़ें- भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस जिलाध्यक्षों को दिए चुनाव जीतने के गुरुमंत्र, मनरेगा को लेकर BJP को घेरा

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे से पहले हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 20 जिलों में हुई नई नियुक्तियां

यह भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों के लिए बनाई समितियां, सैलजा और सुरजेवाला लिस्ट से बाहर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477997