search

लौट आओ... नहीं तो मैं जान दे दूंगी! आंध्र प्रदेश में मजदूरी कर रहे पति को फोन पर दी थी धमकी, और फिर...

deltin33 2026-1-23 17:26:58 views 649
  

गांव में पूछताछ करती पुल‍िस



संवाद सूत्र, जागरण, सिलहरी (बदायूं)। दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गया पति जब काल करने पर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की छानबीन की और उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। स्वजन ने बताया कि विवाहिता एक दिन पहले ही अपने मायके से आई थी और अपने पति को बुलाने का प्रयास कर रही थी।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पूनापुर निवासी नेकसू ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी भुवनेश्वरी की शादी दो साल पहले बिनावर क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी रामऔतार पुत्र सुरेश के साथ की थी। रामऔतार आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश गया था और करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी भुवनेश्वरी अपने मायके चली गई। वह सात दिन अपने मायके में रही।

शुक्रवार को उसके पिता उसे ससुराल छोड़ गए। बताया जा रहा है कि यहां आने के बाद भुवनेश्वरी का मन नहीं लग रहा था। वह अपने पति को घर बुलाने के लिए काल कर रही थी। रामऔतार ने जल्द आने को कह दिया था। इसी बात से नाराज होकर भुवनेश्वरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब नेकसू को पता चला तो वह तुरंत अमृतपुर पहुंच गए। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

गांव वालों ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई। इससे पुलिस को सूचना दे दी गई, जिससे सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, नायब तहसीलदार अमित कुमार और एसओ राजेंद्र सिंह पुलिस टीम को लेकर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसमें जांचकर कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें- बदायूं में अपहरण के बाद किशाेरी से दुष्कर्म: दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना भी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009