search

लापरवाही ने छीन ली जिदंगी! अलीगढ़ में बिजली का जर्जर खंभा गिरने से बच्ची की मौत, कई बार विभाग से की गई थी शिकायत

LHC0088 2026-1-23 11:27:50 views 736
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण, दादों (अलीगढ़)। बिजली विभाग की लापरवाही जान पर भारी पड़ गई। झूलती हाईटेंशन लाइन में फंसने से जर्जर खंभा गिर गया, जिसमें दब कर एक बच्ची की मृत्यु हो गई। उसकी दादी की हालत गंभीर है। दोनों घर से अपने घेर की ओर जा रही थी।

खंभा कई महीनों से जर्जर था, जिसकी कई बार शिकायत की गई। मगर, विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के लिए मृतक बच्ची के स्वजन विभाग को दोषी बता रहे हैं। वे मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए शुक्रवार को तहरीर देंगे। जबकि जूनियर इंजीनियर ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गुरुवार की रात पुलिस को तहरीर दी है।

घटना गांव दरी अलावलपुर की है। यहां के रौदास कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहीं रहते हैं। परिवार गांव में रहता है। तीन संतानों में इकलौती बेटी 12 वर्षीय तन्नू गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। बुधवार की दोपहर स्कूल से घर आई।

इसके बाद शाम को अपनी दादी कस्तूरी देवी के साथ घेर की ओर जा रही थी। रास्ते में तारों से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई, जिसके खिंचाव से खंभा बच्ची व उसकी दादी के ऊपर गिर गया। दोनों घायलों को स्वजन छर्रा के सूद अस्पताल ले गए। यहां से गंभीर हालत में दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात तन्नू की मौत हो गई।

इसकी जानकारी से गांव में शोक छा गया। सूचना मिलने पर पिता दिल्ली से आ गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, जिसने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रधान राजकुमार ने बताया कि खंभा कई माह से जर्जर था। काफी झुक गया था। इसकी शिकायत अक्टूबर में एसडीओ से की गई। गांव में तीन-चार खंभे और जर्जर हैं।

इनके फोटो तक अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। मगर, अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। घटना को लेकर मृतका के पिता रौदास ने उनसे बात की है। वे शुक्रवार को विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर देंगे।

यह भी पढ़ें- आगरा में बंदरों के हमले से छत पर कपड़े लेने गई महिला मकान की तीसरी मंजिल से गिरी, मौके पर दर्दनाक मौत

इधर, जेई संदीप कुमार ने बताया कि ओवर लोड ट्रैक्टर बंच केबल में फंस गया था। इससे खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में बच्ची आ गई। घटना के बाद जर्जर खंभा हटाया गया है। तार सही कराए जा रहे हैं। थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



लकड़ियों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली बंच केबल में फंस गई थी। चालक उसे खींचकर ले गए। इससे खंभा भी उखड़ गया और वह बालिका के ऊपर गिर गया। इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ जेई संदीप कुमार की ओर से तहरीर दे दी गई है। बिजली की लाइन पुरानी नहीं थी।


                                                                                     श्रवण कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126