search

सिस्टम की लापरवाही से गाजियाबाद में भी हादसा, पुल से नाले में गिरी स्कूटी; भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

Chikheang 2026-1-23 09:56:40 views 1246
  

गाजियाबाद के मोदीनगर में भी सिस्टम की लापरवाही से हादसा हो गया। जागरण



जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। नोएडा के बाद गाजियाबाद जिले में भी सिस्टम की लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। मोदीनगर में गोविंदपुरी बड़े नाले के ऊपर पुल के बीच खाली जगह से अनियंत्रित होकर नाले में ही गिर गई। इस हादसे में भाई-बहन अमित व साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सुदामापुरी गोविंदपुरी के रहने वाले हैं।

बताया गया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वे बाजार से बर्गर खाकर घर लौट रहे थे। गुरुवार रात के समय पुल के बीच का खाली हिस्सा दिखता ही नहीं है, जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

हादसे के बाद नाले में गिरे दोनों भाई-बहन को किसी तरह आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। साक्षी के सिर में गंभीर चोट लगी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सुरक्षित यातायात की कार्ययोजना को लेकर सर्वे शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

बता दें कि नाले के पुल पर आने व जाने वाली लेन के बीच में काफी समय से जगह खाली है। यही पर कुछ समय पहले एक कार भी फंस गई थी। विभाग की अनदेखी से बड़ा हादसा हो सकता था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169116