search

इटावा में दर्दनाक हादसा: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर 7 साल की बच्ची की मौत, मची चीख-पुकार

deltin33 2026-1-23 09:56:39 views 908
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण इटावा। बसरेहर के खड़कौली गांव में पांच दिन पहले पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई 7 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

बालिका के पिता सुधीर ने बताया कि उसकी पुत्री तान्या 7 वर्ष कक्षा दो में पढ़ती थी। 17 जनवरी को पुत्री तान्या दोपहर के समय घर की छत पर पतंग उड़ा रही थी।

उस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आयी थी। इलाज के लिए यूपीयूएमएस में भर्ती कराया, जहां पांच दिन चले उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

बालिका की मौत से पूरे घर में ग़म का माहौल है। बसरेहर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि सैफई अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने जांच की थी। स्वजन ने बालिका का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, LIC एजेंट जिंदा जला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478000