search

सावधान! आज घर से ना निकलें बाहर, पंजाब के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश; ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी

deltin33 2026-1-23 07:56:22 views 1249
  

पंजाब में बारिश हो रही है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, लुधियाना। लगभग एक माह तक पड़ी घनी धुंध के बाद वीरवार देर शाम राज्य के कई जिलों में वर्षा हुई। जालंधर व अमृतसर में तेज हवा के साथ के साथ वर्षा हुई, और अभी भी जारी है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड भी बढ़ गई।

हालांकि, वीरवार को अधिकांश जिलों में सुबह धूप निकली थी। दोपहर बाद बादल छा गए। होशियारपुर राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.4,रूपनगर का 3.5, लुधियाना 4.4 व पटियाला 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ज्यादातर जिलों में तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

दूसरी तरफ मानसा जिले में दिन का तापमान सबसे अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा जरूरी काम नहीं होने पर घर से नहीं निकलना चाहिए।सावधान! आज घर से ना निकलें बाहर, पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश; ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478021