search

उत्तराखंड के Ex CM भगत सिंह कोश्यारी ने पेश की मानवता की मिसाल, देहदान का लिया संकल्प

Chikheang 2026-1-22 18:56:40 views 1238
  

डिफेंस कालोनी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पुस्तक भेंट करते दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डा. मुकेश गोयल और देहदान संकल्पित सुशील कुमार।



जागरण संवाददाता, देहरादून। मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को चरितार्थ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नेत्रदान, अंगदान व पूर्ण देहदान का संकल्प लिया है।

यह संकल्प उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर दधीचि देह दान समिति देहरादून के माध्यम से पंजीकृत किया।

उन्होंने इस निर्णय से राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भी संदेश दिया कि जीते-जी तो सभी मदद करते हैं लेकिन दुनिया से विदा होने के बाद भी यह काया किसी के काम आ सके तो यह सच्ची सेवा है।

पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल और पूर्व सांसद रहे भगत सिंह कोश्यारी ने अपने जीवन के बाद नेत्रदान, सभी प्रत्यारोपण योग्य अंगदान और पूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज को प्रेरणा का संदेश दिया।

उनका निर्णय भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का स्मरण कराता है, जिसमें व्यक्ति अपने शरीर को भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर देता है।

उन्होंने यह सभी संदेश दिया कि आज जब समाज में अंगदान एवं देहदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, ऐसे में उनका यह संकल्प जन-जन में विश्वास, जागरूकता एवं प्रेरणा का संचार करेगा।

दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डा. मुकेश गोयल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भगवत सिंह कोश्यारी का यह निर्णय देहदान व अंगदान आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा देगा।

उनके इस उदाहरण से युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों में इस पुण्य कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।
समिति के जरिये 570 लोग ले चुके संकल्प

दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डा. मुकेश गोयल ने बताया कि समिति के माध्यम से अबतक 570 लोग ले चुके संकल्प ले चुके हैं।

  • इसके अलावा 21 देहदान और 47 लोगों के 94 कार्निया दान हो चुके हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति देहदान, नेत्रदान अथवा अंगदान का इच्छुक है तो 9412438100, 9897287021, 9837894998, 7906600421 व 9411170800 पर संपर्क कर सकता है।


दधीचि देहदान समिति देहरादून के सदस्य उनके घर जाकर संकल्प फार्म भराएंगे। इसमें परिवार के दो सदस्यों की सहमति व जानकारी जरूरी है ताकि मृत्यु उपरांत संकल्प व्यर्थ ना जाए।

यह भी पढ़ें- मरकर भी जीवनदान दे गए नवजात..., माता-पिता ने नौ दिन के मृत मासूम की देहदान कर पेश की मिसाल

यह भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में 129 लोगों ने देहदान और 355 लोगों अंगदान के लिए कराए रजिस्ट्रेशन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122