search

यूपी बोर्ड कक्षा 12 सामान्य हिंदी का मॉडल पेपर, 18 फरवरी को होगी इसकी परीक्षा

cy520520 2026-1-22 17:56:40 views 904
  




जागरण संवाददाता, मेरठ। वर्ष-2026 की यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। पहले ही दिन 18 फरवरी को सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। सामान्य हिंदी विषय का प्रश्न पत्र सौ अंकों का होगा। यह दो भागों में विभाजित होगा। खंड क और खंड ख 50-50 अंकों का होगा।
यहां से डाउललोड करें सामान्य हिंदी का मॉडल पेपर     Model paper.pdf

सीएबी इंटर कालेज के हिंदी प्रवक्ता विजय पाल सांवरिया ने बताया कि हिंदी गद्य और पद्य साहित्य के विकास का संक्षिप्त परिचय 10 अंक का होगा। गद्यांश और पद्यांश पर आधारित व्याख्यात्मक प्रश्न 20 अंक, लेखक और कवियों का साहित्यिक परिचय एवं रचनाएं 10 अंक एवं कहानी और खंडकाव्य से संबंधित प्रश्न 10 अंकों के होंगे।  

गद्य एवं काव्य साहित्य के विकास में लेखकों और कवियों का समय एवं उनकी कृतियां जरूर याद कर लें। यह मुख्य रूप से पूछे जाते हैं। गद्यांश और पद्यांश की व्याख्या करते समय रेखांकित अंश की ही व्याख्या ही करें। पूरे गद्यांश की व्याख्या में समय नष्ट न करें। व्याख्या के प्रश्नों का उत्तर लिखते समय संदर्भ में पाठ का नाम, लेखक या कवि का नाम याद होना आवश्यक है।

पद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या करते समय उसमें आए हुए कठिन शब्दों के अर्थ को समझते व्याख्या करें। व्याख्या को जस का तस न उतारें। लेखक और कवियों का जीवन परिचय लिखते समय उनका जन्म, मृत्यु, शिक्षा तथा साहित्यिक परिचय के अंतर्गत भाषा शैली व रचनाओं का विशेष विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहानी के अन्तर्गत कहानी की कथा वस्तु का सारांश, प्रमुख पात्रों का चरित्र चित्रण और कहानी के तथ्यों के आधार पर कहानी समीक्षा अच्छे से तैयार करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588