search

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप; बहू ने सास के सिर पर किया हमला, महिला गंभीर घायल

cy520520 2026-1-22 17:26:47 views 930
  

अस्पताल में दाखिल घायल महिला।  



जागरण संवाददाता, कपूरथला। कपूरथला के एसएसके फैक्टरी के पास बुधवार देर रात एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक महिला पर उसकी बहू ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।

घटना के समय घर से तेज शोर-शराबा सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव कर हमलावर बहू को काबू में लिया और घायल महिला को बचाया। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें- बरनाला गुटका साहिब बेअदबी: जत्थेदार धनौला ने दी चेतावनी, दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर बड़ा संघर्ष
बहू से अकसर होते हैं झगड़े

सिविल अस्पताल में भर्ती घायल महिला की पहचान मूर्ति पत्नी लाल चंद, निवासी मोहल्ला जग्गू शाह डेरा, कपूरथला के रूप में हुई है। अस्पताल में उपचार के दौरान मूर्ति ने बताया कि उसकी बहू के साथ उसका अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

मूर्ति के अनुसार, जब उसने बहू को शांत कराने और समझाने की कोशिश की, तो गुस्से में आकर बहू ने घर में पड़ी किसी नुकीली वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने स्थिति को संभाला और महिला की जान बचाई।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy में वापसी पर फेल हुए शुभमन गिल, पंजाब के कप्‍तान का नहीं खुल सका खाता
हालत स्थित, डॉक्टरों ने निगरानी में रखा

सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर पर गहरी चोट आई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टर ने बताया कि इस संबंध में मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे संबंधित थाने को भेज दिया गया है।

उधर, पुलिस का कहना है कि अस्पताल से सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद आरोपित बहू के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bathinda: सीवरेज के खुले ढक्कन से हादसा; स्कूटी सवार घायल, मदद की बजाय युवकों ने मोबाइल व नकदी चुराई
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164597