search

उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, करेंगे आदि कैलास और ओम पर्वत के दर्शन

LHC0088 2026-1-22 13:57:04 views 1160
  

इस वर्ष आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन को पिथौरागढ़ आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वर्ष आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन के लिए आएंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार करते हुए जल्द कार्यक्रम तय करने की बात कही है।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत उत्तराखंड और हरियाणा के जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण इन दिनों कुरुक्षेत्र में चल रहा है। नौवें दिन राहुल गांधी प्रशिक्षण में पहुंचे और उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों के परिवारों से मुलाकात की। इसी दौरान पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने नौ दिनों के अपने प्रशिक्षण अनुभव को राहुल गांधी से साझा करते हुए कहा कि चीन और नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ जनपद में स्थित और आदि कैलास धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहे हैं।

मिलम और पंचाचूली जैसे खूबसूरत स्थलों को देखने लिए देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन के लिए आएंगे और इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी गौरवशाली संस्कृति को समझने का प्रयास करेंगे। राहुल गांधी ने आदि कैलास और ओम पर्वत को लेकर मुकेश पंत से कई जानकारियां ली और जल्द ही यहां आने की बात कही।

जिलाध्यक्ष पंत ने पर्वतीय क्षेत्र में पलायन के चलते खाली हो रहे गांवों को लेकर भी उनसे चर्चा की और कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, खेती पर जंगली जानवरों के असर से पलायन की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब बिंदुओं पर कार्य किया जाएगा। ऐसी योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे पलायन कर चुके लोग वापस अपने घरों को लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- रक्षा मामलों की संसदीय समिति आएगी अयोध्या...राजनीतिक गलियारों में उठा सवाल, क्या राहुल गांधी करेंगे रामलला के दर्शन?

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी जैसे नहीं हेमंत सोरेन, Davos में झारखंड के मुख्यमंत्री के संबोधन शैली की हो रही प्रशंसा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167043