search

लखनऊ में खिचड़ी भोज में शामिल हुईं Aparna Yadav, महिला आयोग की बैठक से किनारा

Chikheang 2026-1-22 11:56:50 views 591
  

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : प्रतीक यादव के तलाक संबंधी पोस्ट के मामले में पत्नी अपर्णा यादव की ओर से बुधवार को भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष महिला आयोग की कार्यशाला में भी शामिल होने तो नहीं पहुंचीं, लेकिन खिचड़ी भोज में शामिल हुईं।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पारिवारिक विवाद पर जब महिला आयोग के अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह अपर्णा यादव का निजी मामला है और वह (अपर्णा) अपने निर्णय लेने में सक्षम हैं। आयोग के सभागार में समाज कल्याण विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे, ऐसे में अपर्णा यादव की अनुपस्थिति भी चर्चा बनी।

अपर्णा यादव ने बुधवार को माधव सेवा आश्रम लखनऊ में मकर संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘खिचड़ी भोज में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव के भाव को अनुभव करने का अवसर मिला। इस प्रकार के आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। आयोजकों एवं सेवा कार्य से जुड़े सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन।

दो दिन पहले पति प्रतीक यादव ने अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द तलाक लेने की पोस्ट इंस्टाग्राम पर की गई थी। प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र हैं। सोमवार को आठ घंटे में इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट के बाद प्रतीक ने मंगलवार और बुधवार को कोई पोस्ट नहीं की।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में राज्य महिला आयोग की बैठक में नहीं पहुंचीं Aparna Yadav, भाजपा अध्यक्ष Nitin Naveen को दी बधाई

इस मामले पर अपर्णा यादव की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में पूछे जाने पर डा. बबीता चौहान ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।

यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी; बताया स्वार्थी और परिवार तोड़ने वाली महिला

उनके पति की गई पोस्ट के सवाल पर कहा कि इस पर प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है, यह उनका पारिवारिक मामला है। उनसे ही बात करना उचित होगा, वे ही सही जवाब दे सकती हैं। अपर्णा ने उनसे संपर्क नहीं किया है।


माधव सेवा आश्रम, लखनऊ में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव के भाव को अनुभव करने का अवसर मिला।

इस प्रकार के आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

आयोजकों एवं सेवा कार्य से… pic.twitter.com/FDLPc5EvFN— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) January 21, 2026
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102