search

Tata Punch Facelift के सीएनजी वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर

LHC0088 2026-1-22 09:56:32 views 661
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से हाल में ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch Facelift को लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Punch Price

टाटा मोटर्स की ओर से हाल में ही पंच फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी को सीएनजी के साथ भी ऑफर किया गया है। SUV के सीएनजी वेरिएंट के तौर पर Smart CNG की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 6.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 6.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 47 हजार रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 37 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 7.54 लाख रुपये हो जाती है।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Tata Punch के सीएनजी वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.54 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.54 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10526 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.54 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10526 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Punch Facelift के बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.30 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 9.84 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

निर्माता की ओर से Punch को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Renault Kiger, Hyundai Exter जैसी एसयूवी के साथ होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166992