search

Traffic Advisory: फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर 23 जनवरी को यातायात रहेगा बाधित, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Chikheang 2026-1-22 05:56:41 views 884
  

23 जनवरी शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में गणतंत्र दिवस समाराेह से पहले 23 जनवरी शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। परेड रिहर्सल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किले पर समाप्त होगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक परेड के सुचारू संचालन के लिए कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की है।

यातायात पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि परेड रिहर्सल विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। ऐसे में यातायात बाधित रहेगा। इसलिए आफिस जाने वाले व जरूरी काम से निकलने वाले इस रूट पर जाने से बचें या समय निकालकर घर से निकलें।
यहां रहेगा यातायात प्रतिबंध

  • विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पथ पर 22 जनवरी शाम 6 बजे से परेड की समाप्ति तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 22 जनवरी को रात 11 बजे से परेड की समाप्ति तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात की अनुमति नहीं होगी।
  • सी-हेक्सागन-इंडिया गेट पर 23 जनवरी सुबह 9:15 बजे से परेड की समाप्ति तक कर्तव्यपथ की ओर से यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड के आवागमन के आधार पर ही यातायात को मुड़ने की अनुमति दी जाएगी।

जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर

रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आइ.पी फ्लाईओवर, राजघाट, रिंग रोड, लोधी रोड टी प्वाइंट, अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर

रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग

दक्षिण दिल्ली से

धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुइयां रोड, आउटर सर्किल कनाट प्लेस, चेल्मस्फोर्ड रोड पहाड़गंज की तरफ या मिंटो रोड, भवभूति मार्ग अजमेरी गेट की तरफ

पूर्वी दिल्ली से

आइएसबीटी ब्रिज होते हुए बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंड ब्रिज होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर दिखेगी \“वंदे मातरम\“ की लंबी गौरवशाली यात्रा, देश के चारों कोनों से आए लोक कलाकार लेंगे हिस्सा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169134