search

भोजपुर में आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में शराब कारखाना का खुलासा: 3 गैस सिलेंडर-40 ड्रम बरामद, घर सील

LHC0088 2026-1-21 22:27:42 views 670
  

आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, तरारी (आरा)। जिले के तरारी थाना की पुलिस को मंगलवार की देर रात अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी। सेदहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर से अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ पास को मौके पर ही नष्ट किया गया, जबकि 50 लीटर देसी शराब और 3.750 लीटर अंग्रेजी शराब (सात बोतल) समेत उपकरण बरामद किया गया।

इसे लेकर रौशन चंद्रवंशी उर्फ आजाद समेत पांच के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सेदहा गांव निवासी रौशन चंद्रवंशी उर्फ आजाद , पिता सुनील चंद्रवंशी, अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात छापेमारी की।

जैसे ही पुलिस घर में दाखिल हुई, वहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए। घर के अंदर चल रही कथित आइसक्रीम फैक्ट्री के हर हिस्से में शराब बनाने के उपकरण फैले मिले। मौके से तीन गैस सिलेंडर, गुड़ के पांच बोरे, करीब 40 ड्रम में रखा महुआ पास, 10 बड़े बर्तन सहित कई उपकरण बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में पास और उपकरण नष्ट करने में करीब तीन से चार घंटे का समय लगा।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर सील

मिनी शराब फैक्ट्री के उद्भेदन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कान्त उपाध्याय व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के निर्देश पर अंचलाधिकारी सुनीत कुमार यादव को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। राजस्व अधिकारी आमिर आजीम की मौजूदगी में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने आरोपी के घर को सील कर दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रशासन ने घर को बंद कर दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166874