search

Delhi News: दिल्ली में अचार का कुआं बना काल! नांगलोई में फैक्ट्री मालिक और उसके बेटे की दर्दनाक मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 593
Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार (7 मार्च) शाम को अचार बनाने की एक फैक्ट्री में स्थित कुएं में गिरने से कंपनी के मालिक और उनके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से चलती थी। जबकि फैक्ट्री के 60 वर्षीय मालिक अनिल अपने परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फैक्ट्री में करीब 10 फुट गहरे चार से पांच कुएं थे, जहां अचार बनाकर रखा जाता था। दोनों की दम घुटने से मौत हुई।



एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को पीटीआई को बताया, “7 मार्च को एक मजदूर काम के लिए एक कुएं में उतरा था, लेकिन कथित तौर पर दम घुटने के कारण बेहोश हो गया।“ अधिकारी ने बताया कि मजदूर को गिरते देख फैक्ट्री मालिक और 32 साल और 28 साल के उनके दो बेटे नीरज और संदीप भी उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गए। अधिकारी ने कहा कि हालांकि, ऑक्सीजन की कमी के कारण वे भी बेहोश हो गए।



अधिकारी ने आगे बताया कि शोर-शराबा होने पर अनिल के भाई सुभाष और अन्य स्थानीय लोग पहुंचे। फिर सभी को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मजदूर और संदीप को होश आ गया। जबकि अनिल और उनके बेटे नीरज को होश नहीं आया। फिर उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/central-govt-weighs-graded-curbs-on-children-s-social-media-use-rules-out-blanket-ban-article-2380437.html]बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर पाबंदी के लिए नया कानून जल्द, उम्र के हिसाब से बन सकते हैं नियम
अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 12:04 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-decides-its-own-rise-eam-jaishankar-reacts-to-us-official-s-economic-rival-remark-article-2380416.html]Jaishankar: \“भारत अपनी तरक्की खुद तय करता है, हम दूसरों की गलती का नतीजा नहीं\“, EAM जयशंकर का अमेरिका को तीखा जवाब
अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 11:06 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-weather-today-temperatures-soared-in-north-india-delhi-breaks-a-50-year-record-learn-about-state-of-your-state-article-2380410.html]Delhi Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में ही उत्तर भारत में चढ़ा पारा! दिल्ली में 50 सालों का टूटा रिकॉर्ड, तापमान 35.7°C दर्ज
अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:23 AM

पुलिस ने बताया कि दम घुटने के सही कारण और फैक्ट्री में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस विक्रम सिंह ने कहा, “घर के ग्राउंड फ्लोर पर अचार बनाने की फैक्ट्री है। जबकि मालिक अपने परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। चार से पांच कुएं हैं, जो लगभग 10 फुट गहरे हैं। इनमें अचार बनाया जाता है।“



अधिकारी ने आगे कहा, “शनिवार को उन्होंने अचार का कुछ हिस्सा निकालने के लिए एक वर्कर को बुलाया। लेकिन वह दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। मरने वालों में अनिल राम और नीरज हैं। जबकि वर्कर और राम का छोटा बेटा संदीप अभी बीमार हैं।“



ये भी पढ़ें- Delhi Weather Today: मार्च के पहले हफ्ते में ही उत्तर भारत में चढ़ा पारा! दिल्ली में 50 सालों का टूटा रिकॉर्ड, जानें- अपने राज्य का हाल



DCP ने आगे कहा, “राम के भाई सुभाष और दूसरे लोगों ने चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला। राम और नीरज को संजय गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वर्कर और संदीप का अभी इलाज चल रहा है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है।“ पुलिस ने कहा कि वे मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477888