search

रोहतास में धान लदे ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार; माल के साथ बाइक बरामद

deltin33 2026-1-21 21:58:00 views 1260
  

धान लदे ट्रैक्टर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिले के दरिगांवथाना क्षेत्र से 140 बोरी धान लदे ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी गई ट्रैक्टर और माल के साथ चोरों की एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।

सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बुधवार की शाम में अपने कार्यालय में आयोजित पर प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।बताया कि 20 जनवरी की रात चोरों ने घटना को दरिगांव में अंजाम दिया था।

पुलिस ने सासाराम करमचट नहर रोड स्थित ग्राम-मुह सराय टॉड़ के पास पहुची तो पुलिस वाहन को देखकर सभी अज्ञात चोर धान लदा ट्रेक्टर एवं अपना मोटरसाईकिल रजि० नं० - BR-24J-6109 छोड़कर भाग गए।

तत्पश्चात घटनास्थल से बरामद उक्त मोटरसाईकिल का सत्यापन किया गया तो पाया गया कि उक्त मोटरसाईकिल का मालिक धुप सिंह ग्राम - मुर्ही थाना-दरिगांव, जिला-रोहतास है।

वाहन मालिक ध्रुप सिंह से पूछताछ किया गया तो बताया गया कि उक्त मोटरसाईकिल मेरा है एवं मेरा पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु अपने दोस्तों के साथ उक्त मोटरसाईकिल से पार्टी मनाने दरिगांव गया था। तत्पश्चात अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु से पूछताछ किया गया तो अभिमन्यु कुमार के द्वारा अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करने मे अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया।

तत्पश्चात अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु की निशानदेही पर गौतम कुमार उर्फ गोलु पिता धर्मेन्द्र कुमार ग्राम-मुरही व प्रिंस कुमार पिता विरेन्द्र सिंह ग्राम खैरी दोनों थाना दरिगांव जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में 590 कार्टन शराब जब्त, ट्रक और वाहनों से हो रही थी तस्करी

यह भी पढ़ें- \“राहुल गांधी बुलेट पर चलते हैं, क्या महात्मा गांधी...\“; ऐसा क्यों बोल गए तेज प्रताप यादव

यह भी पढ़ें- मधेपुरा : एक नीलगाय को शूट कराने पर 1500 रुपये होता है खर्च, एक-एक कर 51 नीलगाय को मारा गया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477879