search

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद एक्शन में नितिन नवीन, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की मैराथन बैठक

LHC0088 2026-1-21 21:57:58 views 573
  

नितिन नवीन ने पदभार संभालते ही की मैराथन बैठक।



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पदभार संभालने के तत्काल बाद चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति के बाद भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की।

लगभग आठ घंटे चली बैठक में नवीन ने जमीन स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा शासित राज्यों में सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक में ही नितिन नवीन ने प्राथमिकताएं तय कर दी।
नितिन नवीन ने पदभार संभालते ही की मैराथन बैठक

बैठक में महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का रिपोर्ट भी पेश किया गया।

उन्होंने साफ कर दिया कि स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक सभी चुनाव भाजपा के लिए अहम है और इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने खासतौर पर बूथ पर संगठन को मजबूत करने और सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। नवीन ने बूथ इकाई और मंडल इकाई को और अधिक सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने को कहा।

वहीं पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल, जहां अगले तीन महीने के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं, के प्रदेश अध्यक्षों और संगठन सचिवों से उन्होंने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इन राज्यों के पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट दी।
जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और समन्वय पर जोर

भाजपा की ओर जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक बैठक में सभी पदाधिकारी असम में तीसरी बार और पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने को आश्वस्त थे।

इसी तरह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में राजग की सरकार का आना तय है। वहीं केरल में भाजपा अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराएगी।

नवीन ने साफ किया कि जिन राज्यों में चुनाव नहीं हैं, उन्हें चुनावी राज्यों में पार्टी के काम के लिए तैयार रहना होगा।

बैठक में जी-राम-जी को लेकर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीतिक का काउंटर करने के लिए भाजपा की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी जागरण अभियान भी विस्तृत चर्चा हुई।

नवीन ने मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का पूरी जोर से हर स्तर पर माकूल जवाब दिये जाने की जरूरत बताई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166847