search

व‍िदेश से अचानक लौटा पत‍ि तो प्रेमी संग म‍िली पत्नी, बुलाई पुल‍ि‍स तो बोली- अब इसी के साथ रहूंगी, फ‍िर...

Chikheang 2026-1-21 20:57:18 views 986
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, दुदही। परदेश से युवक घर पहुंचा और जब दरवाजा खुला तो कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देख दंग रह गया। दोनों को पकड़ कर शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग भी गए। पुलिस दोनों को थाने ले गई। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां को देख पुल‍िस विधिक कार्रवाई करने में जुट गई। मामला उपनगर के एक वॉर्ड का है।

वॉर्ड निवासी युवक की लगभग पांच वर्ष शादी हुई। तीन वर्ष और दो वर्ष की बच्चियां हैं। लगभग दो माह पूर्व एक युवक घर आया तो पत्नी ने उसे मौसी का बेटा बताया। संदेह होने पर ने सवाल किया तो वह बात टाल गई। इसके बाद पत‍ि नौकरी के ल‍िए व‍िदेश चला गया। घर पर माता-पिता भी हैं, लेकिन दोनों मंदबुद्धि हैं। बुधवार को पत‍ि वापस घर आया।

युवक ने पत्नी को आवाज दी। गेट खुला तो अपने बिस्तर पर उसी युवक को देखकर दंग रह गया। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान शाहजहांपुर जनपद के एक गांव निवासी के रूप में हुई।

पत्नी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोनों का एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। थाने में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ जाने की जिद को देख पुलिस ने उसके माता-पिता को सूचना दी। स्वजन भी पहुंचे, लेकिन वह अपनी जिद्द पर ही अड़ी रही।

इसके बाद पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी विशुनपुरा विनय मिश्र ने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169081